सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने थलीसैंण क्षेत्र को दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात, विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2024 2:39 अपराह्न
थलीसैण/पौड़ी : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखण्ड थलीसैंण प्रांगण में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग के दौरान क्षेत्र की जनता को लगभग 02 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। जिसमे 1 करोड़ 64 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास व 34 लाख 69 हजार लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक दर्जन से अधिक विभागों द्वारा योजनाओं के प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार हेतु लगाई गई विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि थलीसैंण क्षेत्र में 32 करोड़ की लागत से उप-जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य व 32 करोड रुपए की लागत से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजना के लाभ से वंचित न रहे, इस हेतु अधिकारी सक्रिय और समर्पण भाव से कार्य करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिविर में स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों को लेकर मंत्री ने बीडीओ को निर्देश दिए कि ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन करवाकर पीएमएवाई के पात्र लाभार्थियों की सूची प्रस्तावित करें। वहीं लोनिवि, पेयजल व विद्युत सम्बन्धी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बहुद्देश्यीय शिविर में 16 सहकारिता के लाभार्थियों को एक-एक लाख रूपये के चैक, 06 लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन व 64 विद्यालयों को कम्प्यूटर वितरित किये। साथ ही उन्होंने थलीसैंण ब्लाक स्तर पर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शिवानी व कुसुम को सम्मानित किया।  सरस्वती विद्या मंदिर थलीसैंण की शिवानी ने 10वीं कक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल व राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण की कुसुम ने 12वीं कक्षा में 87.6 प्रतिशत अंक हासिल किया था। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 155 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 118 को निशुल्क चश्मा व दवाई वितरण की, जबकि अन्य 29 छात्र-छात्राओं को चश्मा वितरित किये गये। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 वृद्ध अवस्था पेंशन, 06 किसान पेंशन, 05 दिव्यांग व 2 अटल आवास के फार्म वितरित किये। साथ ही बाल विकास विभाग द्वारा 01 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, पशुपालन विभाग ने 17 पशुपालकों को दवाई, पर्यटन विभाग द्वारा 03 लोगों को होमस्टे व 04 वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के फार्म वितरित किये।
शिविर में वन विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि, पर्यटन, पशुपालन, बाल विकास, उद्योग, राजस्व, समाज कल्याण, सहकारिता, स्वास्थ्य, आजीविका, पुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी।शिविर में जिला पंचायत अध्यक्षा शान्ति देवी, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, बीडीओ थलीसैण टीकाराम कोठियाल, थानाध्यक्ष सुनील पंवार, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मण्डल अध्यक्ष नवीन जोशी, राकेश ममगाई, सहित विभागीय अधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.