गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2024 5:57 अपराह्न
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून के साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून किया गया लागू

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश को आजाद कराने में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस इसलिए भी बहुत ऐतिहासिक है क्यूंकि 22 जनवरी को एक ऐसा कार्य हुआ, जिसका हमें 500 साल से ज्यादा समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि अनेकों लोगों के बलिदान के बाद राम मंदिर का निर्माण हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीती 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में हमारी सरकार ने कई बड़ी चुनौतियों पर पार पाया है। राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून को लागू करने के साथ ही साथ अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करते हुए हमारी सरकार के द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लाने के साथ ही उत्तराखंड की महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कहे अनुसार हम 21 वी सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इन कार्यक्रमों को तैयार करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चंद्रगुप्त विक्रम, तरुण शर्मा, मुकेश गोयल, डॉ एस फारूख आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.