गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नवनिर्मित श्री कुबेर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम समापन, मकर सक्रांति में भगवान श्री कुबेर जी नये मंदिर में हुए विराजमान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2024 8:09 अपराह्न
पांडुकेश्वर/जोशीमठ/ गोपेश्वर : यात्राकाल में भगवान श्री बदरीश पंचायत  में विराजित देवताओं के खजांची  श्री कुबेर जी  के शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर  स्थित नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा  का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज मकर सक्रांति के पर्व में महाविद्यापाठ  पूर्णाहुति -हवन यज्ञ पूजा- अर्चना के साथ समापन हो गया तथा देवताओं के खजांची भगवान कुबेर अपने नये मंदिर में स्थापित चांदी के भब्य सिंहासन में विराजमान हो गये। इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भगवान कुबेर तथा  योग बदरी मंदिर तथा श्री उद्धव जी  के  दर्शन किये महिला मंगल दल  पांडुकेश्वर ने भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया एवं  कुबेर देवरा समिति की ओर से विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। 
उल्लेखनीय है कि बीते  शुक्रवार  12 जनवरी को  जल कलश यात्रा  तथा शुद्धि हवन  महाविद्या पाठ के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम शुरू हो गया था ।  आज 15 जनवरी मकर सक्रांति के दिन श्री कुबेर जी नये मंदिर में विराजमान हो गये। उल्लेखनीय है कि श्री उद्धव जी तथा श्री कुबेर जी श्री बदरीनाथ यात्रा समापन के बाद शीतकाल छ माह श्री पांडुकेश्वर में निवास करते है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भगवान कुबेर के नये मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)  उपाध्यक्ष किशोर पंवार लगातार पूर्णाहुति  तक पूजा में शामिल रहे, उन्होंने कहा कि योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री कुबेर मंदिर में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने तक विशेष पूजा अर्चना चलती रहेगी। आज  श्री कुबेर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समापन पर बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल सहित, दीपक शास्त्री, पुजारी परमेश्वर डिमरी  यज्ञ- पूजा अर्चना संपन्न की।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) तथा  खाक चौक आश्रम बदरीनाथ के  स़स्थापक एवं परमाध्यक्ष बाबा बालक योगेश्वरदास जी महाराज ने श्री कुबेर मंदिर निर्माण जीर्णोद्धार में सहयोग किया है।इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के पूर्व सदस्य गोविंद सिंह पंवार, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,  बदरीनाथ धाम मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, डीजीसी प्रकाश भंडारी, डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी  माउंटेनिंग एंड एसाई औली नानक चंद सहित कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष अनूप भंडारी,उपाध्यक्ष राजेश मेहता,सरपंच जसबीर,ग्राम प्रधान बबीता पंवार,महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना  पंवार कुबेर पश्वा अखिल पंवार घंटाकर्ण पश्वा,संजीव भंडारी,कैलाश के पश्वा सत्यम राणा,  नंदा के पश्वा भगत सिंह सहित दिगंबर पंवार, नवीन भंडारी, अमित पंवार,  कृपाल सनवाल, हरेंद्र कोठारी, विनीत सनवाल, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने किया नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार, जिले के 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र, एक्सरे – अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
  • ठंड से राहत : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की ने मनया 80वाँ स्थापना दिवस
  • MDDA क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की आम जनता से अपील 
  • डीएम व एसएसपी ने मृतक पत्रकार आश्रितों को किए आर्थिक सहायता के चैक वितरित
  • डालनवाला गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश, कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • नार्कोटिक दवाओं के अभिलेख न देने पर ज्वालापुर में दो फर्मों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
  • औषधि विभाग की नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, हरिद्वार में QRT गठित कर सघन छापेमारी
  • हरिद्वार–लक्सर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.