गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रूड़की के जल विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अंकित अग्रवाल को प्रदान किया गया पर्यावरण अभियांत्रिकी में आईईआई यंग इंजीनियर्स अवार्ड 2023-24

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 28, 2023 1:16 अपराह्न

 

रुड़की : पर्यावरण अभियांत्रिकी शास्त्र में प्रतिष्ठित ‘आईईआई यंग इंजीनियर्स अवार्ड 2023-24’ – पर्यावरण इंजीनियरों के 37वें राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की के जल विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अंकित अग्रवाल को प्रदान किया गया। यह सम्मेलन 26 अक्टूबर, 2023 को हिमाचल प्रदेश की सुरम्य राजधानी शिमला में आयोजित किया गया। यह पुरस्कार, जिसमें एक प्रतिष्ठित पट्टिका एवं प्रमाणपत्र शामिल है, प्रोफेसर अंकित अग्रवाल को पर्यावरण अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के सम्मान में प्रदान किया गया। यह सम्मान महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में उनके नवीन अनुसंधान, उल्लेखनीय समर्पण एवं नेतृत्व को उजागर करता है।

‘आईईआई यंग इंजीनियर्स अवॉर्ड’ इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा युवा एवं असाधारण इंजीनियरों को दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण मान्यता है, जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह पुरस्कार उन उत्कृष्ट व्यावसायिकों को सम्मानित करता है जिनमें इंजीनियरिंग के भविष्य को आकार देने की क्षमता है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, प्रोफेसर अंकित अग्रवाल की उपलब्धियों एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रति उनके समर्पण पर संस्थान को बहुत गर्व है। उनके शोध एवं योगदान ने न केवल शैक्षणिक समुदाय की समझ को बढ़ाया है बल्कि पर्यावरण संरक्षण व सतत पद्धतियों पर भी पर्याप्त प्रभाव डाला है। उन्होंने आगे कहा नवाचार, स्थिरता व महत्वपूर्ण पर्यावरणीय विषयों को संबोधित करने के लिए प्रोफेसर अंकित अग्रवाल की प्रतिबद्धता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के मूल मूल्यों का उदाहरण है, व उनकी उपलब्धियां शैक्षणिक एवं अभियांत्रिकी समुदाय को प्रेरित करती रहती हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.