सोमवार, अप्रैल 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुष्मान मरीजों के लिए अब प्रत्येक तल पर पंजीकरण की सुविधा, लंबी लाईन से मिलेगा छुटकारा, आसान हुई प्रक्रिया, एम्स अस्पताल प्रशासन ने किया सुविधाओं में इजाफा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2023 9:14 अपराह्न
 
ऋषिकेश : आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को अब एम्स में इलाज हेतु पंजीकरण कराने के लिए लंबी लाईन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एम्स अस्पताल प्रशासन ने सुविधाओं में इजाफा करते हुए अस्पताल बिल्डिंग के प्रत्येक तल पर आयुष्मान पंजीकरण काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। एम्स में इलाज हेतु आने वाले मरीजों के लिए यह एक अच्छी खबर है। अभी तक भर्ती पर्चा बनवाने और डिस्चार्ज प्रक्रिया हेतु मरीजों व उनके तीमारदारों को लंबी लाईनों में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या का निस्तारण करते हुए आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के सुविधार्थ प्रत्येक तल पर पंजीकरण काउंटर खोल दिए हैं। इन काउंटरों पर आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज कराने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। यह काउंटर चौबीस घन्टे कार्य करेंगे। 
एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल
नई सुविधाओं के बाबत जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल ब्लाॅक के तृतीय, चतुर्थ, पंचम और छठे तल पर अलग-अलग आयुष्मान काउंटर खोले गए हैं। इन सभी तलों पर स्थित विभिन्न वार्डों में भर्ती आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को अब एडमिशन, डिस्चार्ज और बिलिंग आदि कार्यों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि ट्राॅमा बिल्डिंग में भी द्वितीय तल के डी ब्लाॅक में ट्राॅमा मरीजों के लिए एक अतिरिक्त आयुष्मान काउंटर कार्यरत है। जबकि डायलेसिस मरीजों के लिए अस्पताल की चौथी मंजिल में पहले से ही एक काउंटर संचालित है। डाॅ. मित्तल ने बताया कि अस्पताल में इलाज सम्बन्धी विभिन्न जानकारी प्राप्त करने हेतु अस्पताल प्रशासन द्वारा पूछताछ और हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। कोई भी मरीज अथवा उसका तीमारदार सप्ताह के प्रत्येक दिवस में चौबीस घन्टे कार्य करने वाले एम्स के इन्क्वायरी नंबर 8475000144 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अलावा अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में न्यूरो ओपीडी के निकट और ट्राॅमा बिल्डिंग के सम्मुख कोविड जांच केन्द्र स्थल के समीप ’सेवावीर हेल्प डेस्क’ भी स्थापित है।  

ट्राॅमा हेल्प लाईन नंबर पर चिकित्सीय परामर्श भी मिलेगा

एम्स के ट्राॅमा हेल्प लाईन टोल फ्री नंबर 18001804278 पर अब ट्राॅमा मरीजों के लिए आघात चिकित्सीय परामर्श सुविधा भी शुरू कर दी गई है। प्रो. मित्तल ने बताया कि उक्त टोल फ्री नंबर सप्ताह के सभी दिनों में चौबीस घंटे कार्य करता है। इस नंबर पर संपर्क कर ट्राॅमा वार्ड में भर्ती पेशेंट के स्वास्थ्य की जानकारी, बेड की उपलब्धता, किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायल मरीज के तात्कालिक उपचार संबंधी मेडिकल परामर्श  और डिस्चार्ज होने वाले पेशेंट टेलिमेडिसिन कन्सलटेंसी के रूप में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एम्स के सेवावीरों के लिए पीली जैकेट का डेस कोड लागू किया गया है। पीली जैकेट पहने एम्स के सेवावीर, असहाय मरीजों के मार्गदर्शन और उनकी सहायता के लिए ओपीडी टाईम के अलावा रात्रि समय में भी उपलब्ध रहेंगे।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्च प्रदर्शन करने पर ईशिका गुप्ता व शिवांश गुप्ता को दी बधाई
  • सांस्कृतिक वैभव का संगम : सलुड़ में अंतरराष्ट्रीय ‘रम्माण’ मेले का भव्य समापन
  • नीति घाटी : धौलीगंगा में बनी झील से बढ़ी चिंता, प्रशासन ने की मुहाना खोलने की तैयारी तेज
  • चिपको आंदोलन की गुमनाम नायिका बचनी देवी का जाना…
  • 168वें बलिदान दिवस पर बाबू वीर कुंवर सिंह को देशभर में श्रद्धांजलि
  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.