मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

168वें बलिदान दिवस पर बाबू वीर कुंवर सिंह को देशभर में श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2026 12:11 पूर्वाह्न
  • प्रशांत सी. बाजपेयी

1857 की क्रांति के महानायक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के 168वें बलिदान दिवस पर उन्हें देशभर में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बिहार के जगदीशपुर रियासत से ताल्लुक रखने वाले बाबू कुंवर सिंह का जन्म 13 नवंबर 1777 को हुआ था, जबकि उन्होंने 26 अप्रैल 1858 को मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वे सबसे उम्रदराज और साहसी सेनानायकों में से एक माने जाते हैं। उस समय दानापुर, बैरकपुर और अन्य क्षेत्रों में विद्रोह की चिंगारी भड़कने के बाद उन्होंने भारतीय सैनिकों और जनसमूह का नेतृत्व किया।

इतिहास के अनुसार, उन्होंने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। 25 जुलाई 1857 को दानापुर के सैनिकों के साथ मिलकर आरा पर कब्जा किया और ब्रिटिश सेना को करारी शिकस्त दी।लंबे गुरिल्ला युद्ध के दौरान उन्होंने आजमगढ़, बलिया और गाजीपुर तक अंग्रेजों को चुनौती दी। घायल होने के बावजूद उन्होंने लड़ाई जारी रखी और जगदीशपुर किले को पुनः अपने नियंत्रण में लिया।

बताया जाता है कि गंगा पार करते समय वे घायल हुए और अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। 26 अप्रैल 1858 को उन्होंने वीरगति प्राप्त की। उनका साहस, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। आज भी उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.