सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2026 3:02 अपराह्न

दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम और उत्तराखण्ड नार्कोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अधिकारियों ने कनाडा भेजे जा रहे एक पार्सल से करीब 500 ग्राम अफीम बरामद की है। यह पार्सल उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र से भेजा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पार्सल करीब एक सप्ताह पहले किच्छा स्थित एक कोरियर सेंटर से कनाडा के लिए बुक किया गया था। शुरुआती जांच में यह सामान्य पार्सल जैसा लगा, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की गहन जांच में इसमें संदिग्ध सामग्री होने का शक हुआ। जब पार्सल को खोला गया, तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई अफीम बरामद हुई।

तस्करों ने बेहद चालाकी से अफीम को चार छोटे प्लास्टिक स्टूल के पैरों के अंदर छिपाया था, ताकि सुरक्षा जांच से बचा जा सके। हालांकि, अधिकारियों की सतर्कता के चलते इस तस्करी का समय रहते खुलासा हो गया।

बरामदगी के बाद कस्टम विभाग ने पार्सल को उत्तराखण्ड नार्कोटिक्स टीम को सौंप दिया। इसके बाद टीम किच्छा पहुंची और संबंधित कोरियर सेंटर में जांच शुरू की। पार्सल भेजने वाली युवती को यह सूचना देकर बुलाया गया कि उसका पार्सल वापस आ गया है।

जैसे ही युवती पार्सल लेने पहुंची, मौके पर मौजूद नार्कोटिक्स विभाग और पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक भी पार्सल बुक कराते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों संदिग्धों ने एक सप्ताह पहले चार प्लास्टिक स्टूल को कनाडा भेजने के लिए बुक कराया था, जिनमें अफीम छिपाकर तस्करी की जा रही थी। फिलहाल अधिकारियों को आशंका है कि इस मामले के तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

नार्कोटिक्स विभाग दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रहा है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट और कोरियर सेवाओं की निगरानी और सख्त करने के संकेत दिए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.