शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की यूपी के अधिकारियों से शिक्षा पर चर्चा, शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी, कहा उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केन्द्र से बदलेगी शिक्षा व्यवस्था

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2023 10:59 अपराह्न
 
देहरादून/लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को परखा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यूपी के विद्यालयी शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर अपने सुझाव रखे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया साथ उन्होंने प्रदेश में तैयार किये गये विद्या समीक्षा केन्द्र की खूबियां भी गिनाई। इस अवसर पर वहां के अधिकारियों ने गुणवत्तापरक शिक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया। 
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान उन्होंने आज लखनऊ में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सभागार में वहां के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने एनईपी-2020 के क्रियान्वयान एवं क्वालिटी एजुकेशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा परिणाम आधारित शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर किये जा रहे कार्यों से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूबे में तैयार विद्या समीक्षा केन्द्र कैसे उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का वाहक बनेगा इस पर विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र को स्थापित करने से पूर्व गुजरात व कर्नाटक के विद्या समीक्षा केन्द्रों का बारीकी के अवलोकन किया गया। इसके उपरांत उत्तराखंड की परिस्थितियों एवं वहां की बेहतर चीजों को अपनाया कर नया मॉडल तैयार किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के अध्ययन हेतु उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को आमंत्रित किया।    
बैठक में वहां के शिक्षा अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को लेकर किये जा रहे कार्यों पर प्रस्तुतिकरण दिया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिये 35 पैरामीटर्स तय किये गये हैं। अकादमिक रिसोर्स पर्सन एवं स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सहयोग से निपुण भारत मिशन के तहत निपुण विद्यालय स्थापित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विद्या समीक्षा केन्द्र के क्रियाशील होने के उपरांत प्रतिमाह लगभग 1.5 लाख फोन कॉल से फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा में पंख पोर्टल के माध्यम से बच्चों की कैरियर काउंसिलिंग की जा रही है जबकि मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों से जुड़े प्रकरण हल किये जा रहे हैं। जिस पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वहां के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में दोनों राज्य के मध्य एक-दूसरे की बेहतर योजनाओं के आदान-प्रदान करने की बात कही। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी, अनुशासन और कार्यकुशलता की मिसाल डीडीओ मनविंदर कौर का हुआ रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण, विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
  • अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
  • ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • पीएम आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
  • एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण : बीकेटीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया
  • डीएम आशीष कुमार भटगांई ने खतरनाक बैंडों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगायी फटकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.