बुधवार, फ़रवरी 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने की प्रदर्शनकारी बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता, प्रदर्शनकारी के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को किया धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि वे अपने साथियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए कर रहे हैं प्रस्थान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2023 1:20 पूर्वाह्न
 
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारी बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदर्शनकारी युवक/युवतियों की अधिकतर मांगे मान ली गई है। प्रदर्शनकारी की मांग पत्र को जिलाधिकारी ने उच्चस्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर युवाओं के हित में निर्णय लिया गया है। वहीं आज प्रातः ही जिला प्रशासन की पहल पर प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन राधा रतूड़ी से कराई गई। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230211-WA0008.mp4
प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए बेरोजगार युवकों/युवतियों की प्रमुख मांगों में परीक्षा निंयत्रक  को हटाने की मांग पर परीक्षा निंयत्रक को हटा दिया गया है, राजस्व पटवारी परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों की संलिप्तता पाई गई है, उनकी सूची जारी करने की मांग पर लोक सेवा आयोग द्वारा सम्बन्धित की सूची अपनी वेबसाईट पर डाल दी गई है तथा जांच जारी है, जिस पर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा दो बार प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। नकलरोधी कानून के उपरान्त ही परीक्षा कराने की मांग पर सरकार द्वारा नकलरोधी कानून का अध्यादेश को मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदन किया गया है।
परीक्षाओं की जांच की मांग पर माननीय उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में एक एसआईटी टीम गठित कर जांच कराए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने बेरोजगारों की अन्य मांगो को भी शासन के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया। जिस पर प्रदर्शनकारी के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे अपने साथियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करगें। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में दूरस्थ क्षेत्रों से आये प्रदर्शनकारी युवक/युवतियों को घर पंहुचाने हेतु  संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारी युवाओं के प्रतिनिधि सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230211-WA0007.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • AI समिट में प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
  • बड़ा विमान हादसा : रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, सातों सवारों की मौत
  • चकराता के फेडिज गांव में ग्राम दुकान का उद्घाटन, महिलाओं की आजीविका को मिली नई दिशा
  • जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
  • डीएम गौरव कुमार ने दिए कर्णप्रयाग रेल लाइन के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश 
  • सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
  • चकराता के फेडिज गांव में ग्राम दुकान का उद्घाटन, महिलाओं की आजीविका को मिली नई दिशा
  • मरीजों की बेहतर सेवा का नर्सिंग छात्रों ने लिया संकल्प
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी – सीएम धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.