मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एएसपी शेखर चन्द्र सुयाल एवं सीओ प्रेमलाल टम्टा ने नवसृजित बीरोंखाल चौकी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2023 4:24 अपराह्न
 
कोटद्वार । उत्तराखण्ड शासन ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण क्षेत्र में पुलिस चौकी बीरोंखाल का नवसृजन किया है, जिसमें 99 गाँव शामिल किये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में शनिवार को एएसपी शेखर चन्द्र सुयाल एवं प्रेमलाल टम्टा क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी ने राजस्व विभाग के पूर्व से संचालित भवन पर नवसृजित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बीरोंखाल का निरीक्षण किया । तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व क्षेत्राधिकारी पौड़ी ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर उत्पन्न होने वाली सम्भावित कठिनाईयों एवं जनसमान्य से संवाद स्थापित करने हेतु स्थानीय जन प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गयी । रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खुलने पर बीरोंखाल क्षेत्र की स्थानीय जनता ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर नवनियुक्त पुलिस स्टॉफ का धन्यवाद किया ।
गोष्ठी में उपस्थित स्थानीय जन प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर रेगुलर पुलिस की कार्यप्रणाली समझाते हुये बीरोंखाल क्षेत्र में जनसामान्य से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत, क्षेत्र में घटित होने वाली आपराधिक घटना, सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा आदि घटनाएं घटित होने पर तत्काल पुलिस चौकी को अवगत कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही आश्वासन दिया कि पुलिस प्रत्येक सुख-दु:ख में आपके साथ है पूर्व में आपको अपनी समस्या अथवा शिकायत को लेकर काफी दूर थाना थैलीसैंण जाना पड़ता था, अब आपको कई किलोमीटर दूर थाना थैलीसैण ना जाकर नवसृजित चौकी बीरोंखाल पर ही अपनी समस्या अथवा शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप किसी भी पल किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव हेतु बेझिझक पुलिस चौकी पर आकर दे सकते हैं। पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर आपकी हर सम्भव मदद की जायेगी। पुलिस हर पल आपके साथ है। पुलिस चौकी बनने से अपराधों पर नियत्रण होगा एवं आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा।
गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों को उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया तथा किरायेदार रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु बताया गया । अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल ने नव सृजित बीरोंखाल चौकी में नवनियुक्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर जनता से शालीन व्यवहार रखने तथा उनकी शिकायत का तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष थलीसैंण सतेन्द्र भंडारी, नवनियुक्त चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित भट्ट एवं समस्त स्टॉफ तथा ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरी एवं स्थानीय जनता के लोग मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.