मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2023 6:52 अपराह्न
 
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना,  पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, रिवाइज डीपीआर, रेट्रो फिटिंग, बजट के प्रकरण, जमीन से सम्बन्धित मामले आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से अब तक कितना कार्य सम्पन्न किया जा चुका है, के सम्बन्ध में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि कार्य में निरन्तर तेजी से प्रगति हो रही है तथा हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य में और तेजी लाई जाये तथा निरन्तरता बनाये रखें। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जिस समय योजना तैयार हो रही थी, उस समय अगर कोई घर इस योजना से आच्छादित करने में छूट गये हों या नये घरों को इसमें जोड़ना है, तो उन्हें भी इसमें शामिल कर लें। इस पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामले शामिल कर लिये गये हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में थर्ड पार्टी एजेंसियों के अधिकारियों से भी जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उनके द्वारा लगाये गये मानव संसाधन आदि के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली तथा उन्हें निर्देश दिये कि वे फील्ड इंजीनियरों की संख्या को बढ़ाते हुये अपना एक आफिस हरिद्वार में स्थापित करना सुनिश्चित करें तथा जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रतिदिन की थर्ड पार्टी रिपोर्ट मुझे प्रस्तुत करें, जिसके लिये टीम लीडर जिम्मेदार होंगे तथा वे कार्यदायी संस्था से सामंजस्य बनाये रखें। 
बैठक में विद्युत सम्बन्धी प्रकरणों पर चर्चा करते हुये विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन से सम्बन्धित कनेक्शन आदि दिये जाने के जो भी प्रकरण होते हैं, वे हमारी शीर्ष प्राथमिकता में होते हैं। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) सीपी गंगवार, लोक निर्माण, थर्ड पार्टी आडिट के पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.