शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : ऑरेंज अलर्ट के बीच बर्फबारी जारी, ऐसा रहेगा मौसम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2023 2:23 अपराह्न

 

देहरादून : मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हो रही बारिश के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि, इस बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। सुबह भी उत्तराखंड से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। उत्त्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फ़बारी लगातार जारी है,  जिसके कारण ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। सोमवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बर्फबारी जारी

वहीं, पहाड़ों पर भी मौसम ने फिर करवट बदल ली है। उत्तराखंड में घने बादलों के बीच वर्षा-बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में शाम को एक से दो दौर की वर्षा हुई।

हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

वहीं, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति सहित रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, कुंजम, चंबा जिले के पांगी व भरमौर समेत अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में देर शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से आंधी चली। इसके चलते यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड

दिल्ली-NCR में रविवार से हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम

वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। इनमें चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर समेत कई शहर शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में रविवार को बादल छाए रहने के बाद रात को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा और पंजाब में बारिश ने बढ़ाई ठंड

हरियाणा और पंजाब में भी रविवार को बारिश हुई। जिसके कारण हरियाणा और पंजाब में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में ओलावृष्टि संभव है।

मौसम विभाग ने क्या कहा

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम व्यापक रूप से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव
  • 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम बोले जनसेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी
  • मंगलौर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद
  • यूएनडीपी के सहयोग से उत्तराखंड में कौशल, रोजगार और डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति
  • महिला सुरक्षा व अंकिता प्रकरण पर आप ने सरकार को घेरा
  • मानसून का कहर : अचानक आई बाढ़ से NH-5 ठप, कई गाड़ियां मलबे में धंसी, लंबा जाम
  • स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई, ईमानदार छवि और कार्यकुशलता की छोड़ गईं अमिट पहचान
  • सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में नन्दा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.