रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कार्यवाही जारी, एसटीएफ ने हाथी दांत के साथ 03 वन्य जीव तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रतिबंधित हाथी दांत की तस्करी के लिए है कठोर कारावास व भारी जुर्माने का दंड

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2023 11:31 पूर्वाह्न
 

गिरफ्तार अभियुक्तों के अंतरराज्यीय तस्करों के साथ संबंध

वन्य तस्करी को रोकने के लिए एसटीएफ की स्पेशल टीम मुस्तैद

देहरादून : वन्य जीव जंतु संपदा से भरपूर उत्तराखंड में तस्करों की निगाहें हर समय लगी रहती हैं, जिसके चलते उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य जीव जंतुओं का शिकारियों द्वारा शिकार कर उनके अंगों की तस्करी की जाती रही है। जिसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा वन्य जीव जंतुओं की तस्करी को रोकने के लिए एसटीएफ में एक स्पेशल टीम को अलग से मुस्तैद कर दिशा निर्देश दिए गए है। जिसका परिणाम है कि एक माह के अंदर दो अलग-अलग जगहों से एसटीएफ द्वारा हाथी दांत की बरामदगी करते हुए अब तक 4 वन्य जीव जंतु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 27 जनवरी 2023 को STF को सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल कालाढूंगी क्षेत्र में वन तस्कर का गिरोह है, जो हाथी दांत एवं अन्य जीव-जंतुओं की तस्करी कर रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ शाखा देहरादून में नियुक्त टीम को कालाढूंगी क्षेत्र जनपद नैनीताल में भेजा गया जहा से 3 वन्य तस्करों को दिनाक 27–01– 23 को मनखण्डपुर, पवलगढ़,कालाढूंगी से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद किया गया है ।  पकड़े गए तस्करों से एसटीएफ द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है।उनके आगे के अन्य संपर्कों का भी पता लगा है, इसके अलावा तस्करों द्वारा कहां से हाथी दांत प्राप्त किया गया है,उसकी भी जानकारी की जा रही है। पकड़े गए वन तस्करों के विरुद्ध थानाकालाढूंगी  पर अभियोग दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के नाम 

  1. दीपक चिमवाल पुत्र पूरन चिमवाल निवासी ग्राम पोलगड थाना कालाढूंगी नैनीताल
  2. अरविंद गुप्ता पुत्र मूल चंद निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर
  3. अमित पुत्र कृष्ण अवतार निवासी बाजपुर उधमसिंह नगर

बरामदगी 

  • 01 हाथी दांत वजनी करीब 9 किलो (लंबाई 107 सेमी,गोलाई 33 सेमी)

 एसटीएफ की टीम का विवरण

  • निरीक्षक अबुल कलाम
  • उपनिरीक्षक दिलबर
  • हेड कांस्टेबल संजय कुमार
  • कॉन्स्टेबल मोहन असवाल
  • अभियुक्तों की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम का भी सहयोग लिया गया है ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केतन हत्याकांड के विरोध में सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल – सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
  • चमोली के तीन विकासखंडों में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’,
  • युवती से छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को किया गिरफ्तार
  • दुर्गापुर-सिम्बलचौड़ में 73 लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग, जागरूकता शिविर आयोजित
  • सीएम धामी के निर्देशों पर पौड़ी में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, कई क्षेत्रों से हटाए गए अवैध कब्जे
  • भारतीय सैन्य अकादमी में ऐतिहासिक क्षण, 9 महिला कैडेटों सहित 515 कैडेट हुए पास आउट
  • बदरीनाथ हाइवे पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत
  • अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, एक ही दिन में श्रीनगर और कोटद्वार में 77 अवैध कब्जे हटाए
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.