शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, एक ही दिन में श्रीनगर और कोटद्वार में 77 अवैध कब्जे हटाए

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 1:06 पूर्वाह्न

श्रीनगर/कोटद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें अभियान चला रही हैं।

श्रीनगर क्षेत्र में नगर निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने श्रीनगर बाजार, नर्सरी रोड और श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान सरकारी भूमि पर किए गए 16 अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के तहत टिन शेड, झोपड़ियों एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर भूमि को मूल स्वरूप में बहाल किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों के संरक्षण और सुव्यवस्थित विकास को बल मिला है।

वहीं कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्व में चिन्हित 61 अस्थायी अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई की। सड़क किनारे बनाए गए अवैध ढांचों और अतिक्रमणों को हटाकर मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बनाया गया। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गयी है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई केवल भूमि को मुक्त कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सुविधाओं, यातायात व्यवस्था तथा जनहित को सुरक्षित रखने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण की पहचान करें तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग करें तथा अतिक्रमण संबंधी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

अभियान के दौरान श्रीनगर में तहसीलदार दीपक भंडारी, नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट, कानूनगो कैलाश रावत, राजस्व उपनिरीक्षक जितेंद्र रावत, कर निरीक्षक सुशील कुरील, मुकेश जोशी तथा कोटद्वार में प्रशासन एवं पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.