गुरूवार, अक्टूबर 23, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी सरकार का बड़ा फैसला : अब होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल एवं बीमार होने पर दिया जायेगा ड्यूटी भत्ता, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना ने दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2023 4:30 अपराह्न
 
देहरादून : होमगार्ड्स स्थापना दिवस-2022 के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के द्वारा की गयी घोषणा के क्रम में उत्तराखण्ड शासन ने होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने का शासनादेश निर्गत किया है। पुलिस महानिरीक्षक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना ने बताया कि पूर्व में होमगार्ड्स के ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर सम्बन्धित होमगार्ड्स को किसी प्रकार का कोई भी ड्यूटी भत्ता नही दिया जा रहा था। जिससे होमगार्ड्स की आर्थिक स्थिती कमजोर हो जाती थी तथा मेहनती एवं कर्मठ होमगार्ड्स की कार्यक्षमता प्रभावित होती थी। जिसको सबल बनाये जाने हेतु उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से होमगार्ड्स स्वयंसेवको के ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने के परिणामस्वरूप अस्पताल में भर्ती होने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्वस्थ घोषित किये जाने तक की अवधि (जो पूर्ण सेवाकाल में 06 माह से अधिक नहीं होगी) पर ड्यूटी पर मानते हुए ड्यूटी भत्ता अनुमन्य किया गया है।
कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स द्वारा होमगार्ड्स मुख्यालय से पत्र जारी करते हुए समस्त जनपदो के जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स को आदेशित किया है कि इस शासनादेश के सम्बन्ध में समस्त होमगार्ड्स को अवगत कराया जाए। इस शासनादेश के जारी होने से होमगार्ड्स में खुशी की लहर है।  पुलिस महानिरीक्षक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना ने यह भी बताया कि भविष्य में होमगार्ड्स के उत्थान हेतु कई अन्य कल्याणकारी कार्य किये जायेगे। जिससे होमगार्ड्स के मनोबल में और अधिक वृद्वि होगी एवं होमगार्ड्स उच्च मनोबल के साथ पुलिस/प्रशासन के साथ ड्यूटी करेंगें तथा उत्तराखण्ड राज्य में होमगार्ड्स की कार्य क्षमता में मजबूती प्रदान किये जाने हेतु उक्त कदम एक मील का पत्थर साबित होगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के 25 वर्ष : रजत जयंती सप्ताह लोक संस्कृति, विकास और समृद्धि का उत्सव – डीएम सविन बंसल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, कोटद्वार निवासी ब्लड कैंसर पीड़ित बालक के उपचार के लिए परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन
  • भारत के प्रथम गांव माणा में 25-26 अक्टूबर को होगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने लिया बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा, तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बने टीका प्रसाद मैखुरी
  • राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन, दिसंबर में देहरादून में होगा जनसंपर्क का महाकुंभ
  • नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा, गौ-संरक्षण को लेकर कही बड़ी बात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.