शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : पुलिस पर फायरिंग करने वाला 25 हजार का ईनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय गैंगस्टर गिरफ्तार, STF ने एक हफ्ते से बरेली में डाला था डेरा

पिछले एक हफ्ते से एसटीएफ की टीम ने जनपद बरेली में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए डाला था डेरा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2022 10:43 पूर्वाह्न

STF रडार पर आया,एक और गैंगस्टर, बरेली से किया गिरफ्तार।।

 कुख्यात अंतर्राज्यीय गैंगस्टर,पुलिस मुठभेड़ के  अपराधी की गिरफ्तारी पर था,  25 हजार रुपए का इनाम घोषित।

 पहले भी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर कर चुका था फायरिंग

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड में  गैंगस्टर एवं बड़े अपराधियों की निगरानी रखने  एवं उनके सक्रिय सदस्यों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अपनी एस.टी.एफ. टीमों को दिए गए थे, जिसके क्रम में सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के द्वारा गठित एसटीएफ कुमायूँ युनिट द्वारा बरेली क्षेत्रान्तर्गत छापा मारकर एक शातिर ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी की गयी है। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार इनामी अपराधी दीपक गुप्ता पुत्र होरी लाल निवासी गौरी खेड़ा थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर थाना दिनेशपुर से गैंगस्टर के मुकदमे में वाँछित चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 25000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, दीपक गुप्ता के द्वारा अपने चार साथियों के साथ मिलकर कई जिलो में चोरी की वारदातें की गयी थी उसके तथा उसके चारों साथियों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।  उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा रूपये 25000 के इनाम की घोषणा की गई थी। जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ कुमाऊं की टीम लगातार पतारसी सुरागरसी कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 09 चोरी, पुलिस मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज है। 
यह कुख्यात अपराधी इतना शातिर था की पीलीभीत में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायर तक कर चुका है। इसके शातिराना तरीके को देखते हुए एस टी एफ द्वारा बहुत ही सटीक योजना बनाकर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसके लिए पिछले एक हफ्ते से एस टी एफ की टीम उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में डेरा डाले हुए थी। इस दौरान पूरे ऑपरेशन में एस टी एफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लगातार नजर रखकर टीम को निर्देशित कर रहे थे, जिसके परिणाम स्वरूप कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी को गई।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त  दीपक गुप्त का एक साथी असीम रजा खान को एस टी एफ टीम के द्वारा इसी माह दिसंबर में सितारगंज से गिरफ्तार किया गया था, उस पर भी ₹25000 का नगद इनाम था। पकड़े गए दोनों इनामी शातिर अंतरराज्यीय चोर हैं, जिनके द्वारा चोरी की दर्जनों वारदातें की गई है। आगे भी कई इनामी अपराधी एसटीएफ की रडार में है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की सटीक योजनाएं बनाकर एस टी एफ द्वारा काम किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • दीपक गुप्ता पुत्र होरी लाल, निवासी गौरी खेडा थाना सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर।

 अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0-130/22 धारा 2/ 3 गैंगस्टर एक्ट, चालानी थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर।

गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम

  1. निरीक्षक एम. पी. सिंह
  2. उप निरीक्षक केजी मठपाल
  3. अपर उप निरीक्षक प्रकाश भगत
  4. हे0का0 गोविंद सिंह बिष्ट
  5. हे0का0 मनमोहन सिंह
  6. आरक्षी किशोर कुमार
  7. आरक्षी महेन्द्र गिरी
  8. आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान
  9. आरक्षी गुरवंत सिंह
  10. आरक्षी नवीन कुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि
  • नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.