रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का 17 दिसम्बर से होगा आयोजन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 11, 2022 9:12 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांकः 11 नवम्बर 2022 को सचिवालय परिसर स्थित एफ0आर0डी0सी0 भवन में आयोजित की गयी। राज्य विधान सभा का तृतीय सत्र, 2022 दिनांकः 29 नवम्बर 2022 से आहूत होने के कारण क्लब द्वारा अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि परिवर्तित किये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता दिनांकः 26, 27 एवं 28 नवम्बर, 2022 को आयोजित की जानी थी, किन्तु विधान सभा सत्र के कारण सत्र में कार्मिकों की व्यस्थता के दृष्टिगत उक्त प्रतियोगिता अब दिनांकः 17-19 दिसम्बर, 2022 को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली यह एक प्रतिष्ठित बैडमिण्टन प्रतियोगिता है, जो राजकीय सेवा में कार्यरत कार्मिकों हेतु आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में राज्य में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभागों एवं निगम/स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। प्रतियोगिता में टीम इवेंट, युगल एवं एकल वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे तथा “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर कुल 32 प्रतिभागी टीम का चयन इस प्रतियोगिता हेतु किया जाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु अन्तिम तिथि दिनांकः 05.12.2022 निर्धारित की गयी है। इस तिथि के उपरांत किसी भी टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी। प्रतियोगिता में विजेता/उप विजेता टीम को नकद ईनामी राशि एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण पर यू-ट्यूब पर किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मोमेण्टो एवं उपहार भी प्रदान किये जायेंगे। पूर्व में आयोजित बैठक में क्लब द्वारा इस वर्ष ईनामी राशि को बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया था।
बैठक का संचालन क्लब के महासचिव प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह डुंगरियाल, संयुक्त सचिव जेपी मैखुरी एवं संजय जोशी, अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता के संयोजक  एसएस सजवाण, प्रधान संपादक भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर सिंह नेगी, संदीप कुमार, राजीव नयन पाण्डेय, डॉ. आशीष कुमार मिश्र, रमेश सिंह बर्त्वाल, सोनिया मलिक एवं रंजना उपस्थित थे।

 प्रतियोगिता ईनामी धनराशि

  1.  विजेता-टीम इवेंट 25,000/-(रूपये पच्चीस हजार)
  2. उप विजेता-टीम इवेंट 20,000/-(रूपये बीस हजार)
  3. उप विजेता (द्वितीय)-टीम इवेंट 15,000/-(रूपये पन्द्रह हजार)
  4. विजेता-ओपन सिंगल 3,000/-(रूपये तीन हजार)
  5. उप विजेता-ओपन सिंगल 2,000/-(रूपये दो हजार)
  6. विजेता-ओपन डबल 4,000/-(रूपये चार हजार)
  7. उप विजेता-ओपन डबल 3,000/-(रूपये तीन हजार)
कुल योग 72,000/-(रूपये बहत्तर हजार)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.