posted on : अप्रैल 15, 2021 6:10 अपराह्न
चमोली : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जंगलों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नंबर एयरटेल-9068187120, बीएसएनएल-7579004644, आईडिया-7055753124, वोडाफोन-7830839443 तथा कार्यालय के टोल फ्री दूरभाष नंबर 01372-251437 में से किसी भी नंबर पर वनाग्नि के संबध में सूचना दी जा सकती है। उन्होंने जनपद वासियों से अपने क्षेत्र में वनाग्नि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।


