कालागढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी. रेणुका द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजमानस को निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ- साथ जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस क्रम में थानाध्यक्ष कालागढ उमेश कुमार के नेतृत्व में कालागढ़ क्षेत्रान्तर्गत आमजमानस को निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ ही उन्हे कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा आमजनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत कोविड-19 संक्रमण से बचाव सम्बन्धी अभियान लगातार जारी है साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आमजन को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन किये जाने हेतु निरन्तर जागरूक किया जा रहा है ।


