सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डेंगू की रोकथाम को लेकर डीएम सोनिका ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2022 11:58 अपराह्न
देहरादून : जनपद में बढते डेंगू के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने शिविर कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने डेंगू उन्मूलन अभियान के तहत् जनपद में प्रतिदिन चलाये जा रहे कार्यक्रम की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की अधिकारी टीम के रूप में गम्भीरता से कार्य करते हुए डेंगू प्रसार पर प्रभावी रोक लगायें। डेंगू प्रभावित क्षेत्र से प्रसार बाहर न हो इस प्लान के साथ सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को सक्रियता से भ्रमण/निरीक्षण करते हुए लार्वा को नष्ट करने तथा क्षेत्रों में निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए।
कार्यों में लापरवाही एवं बेहतर समन्वय न करने पर डेंगू मलेरिया अधिकारी एवं जिला कार्डिनेटर आशा का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोका गया। आज 216  टैस्ट हुए जिनमें से 50 व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिले, जबकि 132 लोग अस्पतालों में उपचाररत् है। जनपद  के अस्पतालों में 945 बैड डेंगू रोगियों हेतु आरक्षित की गई है।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को कहा  कि जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों से डेंगू उन्मूलन हेतु बेहतर समन्वय के साथ सघन अभियान चलाने एवं प्रतिदिन के कार्यों की सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित करेगें। वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ही प्रतिदिन की स्पष्ट एवं अद्यतन सूचनाएं का डाटा फिडिग करवाने को  निर्देशित करेंगे ।  जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डेंगू प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए साथ ही प्रत्येक क्षेत्रों में विभिन्न टीमों द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही की रिर्पोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक रोगी चिन्हित हो रहे उन क्षेत्रों सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए डेंगू के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए। साथ एक कार्मिको जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में बैठाने के भी निर्देश दिए जो डेंगू के प्रतिदिन की मामलों की रिपोर्टिंग करें। उन्होंने डेंगू मलेरिया अधिकारी को ब्लाॅक कार्डिनेटर से वार्ता कर ब्लाॅकवार बनाई गई टीमों की प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए साथ ही आशाओं एवं आंगबाड़ी को डेंगू उन्मूलन अभियान में शामिल करते हुए लार्वा का चिन्हिकरण के साथ नष्ट करने की कार्यवाही करने के साथ ही प्रतिदिन अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद में प्रतिदिन चिन्हित हो रहे मरीजों, हास्पिटलाईज किये गए मरीजों, बेड की स्थिति आदि की प्रतिदिन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद अवस्थित लैब से प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त की जाए तथा किस क्षेत्र में अधिक मरीज चिन्हित हो रहें हैं ऐसे क्षेत्रों एवं उनके आसपास प्रभावी अभियान चलायें। शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार टीमें भेजकर डेंगू लार्वा की जांच एवं नष्टीकरण की कार्यवाही करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वि/रा के.के मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज कुमार उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सी.एस चैहान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, डेंगू मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुभाष कुमार जोशी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.