मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्पीकर ने उत्तराखंड विधानसभा में 228 नियुक्तियां की निरस्त, विधानसभा सचिव निलम्बित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2022 5:08 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 228 नियुक्तियों को निरस्त करने का फैसला लिया है। इनमे 2016 की 150 तदर्थ भर्तियां, 2019 की 6 भर्तियां और 2021 की 72 भर्तियां निरस्त करने की संस्तुति शासन को भेजी है।

व्यक्तिगत आवेदन पत्रों के आधार बांट दी नियुक्तियां

इन पदों पर नियुक्तियों के लिए भारी अनियमितता पाई गईं। जिनमे ना विज्ञप्ति निकली और ना ही रोजगार कार्यालय से नाम मंगाए गए। इन पदों को भरने के लिए चयन समिति का भी गठन नहीं किया गया। परीक्षा भी आयोजित भी नही हुई। तदर्थ पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र नहीं मांगे गए, बल्कि केवल व्यक्तिगत आवेदन पत्रों के आधार पर नियुक्ति दे दी गई। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समानता का अवसर नहीं मिला, जिससे संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन हुआ है।

उपनल से हुई 22 नियुक्तियां और 32 पदों की सीधी भर्ती परीक्षा भी निरस्त

इसके अलावा उपनल से हुई 22 भर्तियों को भी विधानसभा अध्यक्ष ने निरस्त कर दिया। साथ ही 32 पदों पर हुई सीधी भर्ती परीक्षा को भी निरस्त कर दिया गया है। हालांकि यह भर्ती परीक्षा जांच समिति की पड़ताल में शामिल नहीं था, लेकिन जब समिति ने कागजात खंगाले तो इसकी भी जानकारी मिली। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, साल 2021 में विधानसभा सचिवालय में 32 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई। जिसका एग्जाम इस साल 20 मार्च में आयोजित किया गया, हालांकि अभी इस का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

UKSSSC पेपर लीक वाली एजेंसी ने कराया एग्जाम

यह परीक्षा लखनऊ की एजेंसी आरएमएस ने कराई थी, जिस पर UKSSSC पेपर लीक के मामले में कार्रवाई हुई है। इसमें कई वित्तीय अनियमितताएं भी पाई गई। जांच में पाया गया कि इस एजेंसी के बिल लगाने के 2 दिन बाद ही 59 लाख का भुगतान कर दिया गया। जिससे विधानसभा सचिव की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिसके चलते भर्ती को निरस्त करने के साथ ही एजेंसी की भी जांच की जाएगी।

विधानसभा सचिव की संदिग्ध भूमिका के चलते किया निलंबित

वही पूरे प्रकरण में विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल की संदिग्ध भूमिका की जांच की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने जांच पूरी होनी तक सचिव मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

भविष्य के लिए जांच समिति की सिफारिशों और सुझावों पर अमल

इसके अलावा जांच भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं दोबारा ना हो, इसके लिए जांच समिति की सिफारिशों और सुझाव पर अमल किया जा रहा है। इनमें ऑफिस की शुरुआत के साथ ही सेवा नियमावली में सुधार किया जाएगा।

बता दें कि, विधानसभा में भर्ती के लिए जमकर भाई भतीजावाद किया गया है। विधानसभा में 72 लोगों की नियुक्ति में मंत्रियों के ओएसडी, पीआरओ उनके परिजन और रिश्तेदार को भी नौकरी दी गई। बिना किसी परीक्षा के पिक एंड चूज के आधार पर ये लोग विधानसभा में नौकरी पर लग गए। इनमे अपर निजी सचिव समीक्षा, अधिकारी समीक्षा अधिकारी, लेखा सहायक समीक्षा अधिकारी, शोध एवं संदर्भ, व्यवस्थापक, लेखाकार सहायक लेखाकार, सहायक फोरमैन, सूचीकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, वाहन चालक, स्वागती, रक्षक पुरुष और महिला के पद शामिल हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.