posted on : सितम्बर 20, 2022 5:26 अपराह्न
कोटद्वार। जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी ने अवैध शराब तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में आबकारी निरीक्षक आनन्द सिंह चौहान ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शिवराजपुर में एक मकान पर छापा मारा । जिसमें लगभग 27 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । आबकारी निरीक्षक आनन्द चौहान ने बताया कि शिवराजपुर, कोटद्वार निवासी सूरज सिंह पुत्र सुभाष सिंह के मकान से लगभग 27 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बताया कि भविष्य में भी अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्य जारी रहेगा।


