posted on : सितम्बर 18, 2022 4:42 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार की एक बैठक में युवा प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं गतिविधियो के अन्तर्गत आगामी 14 अक्टूबर से तीन दिवसीय रोटरी टेबल टेनिस टूर्नामेन्ट 2022 का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है । जिसमें विभिन्न वर्गो मे प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी । क्लब के प्रवक्ता गोपाल बसंल ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त टूर्नामन्ट आगमी 14 से 16 अक्टूबर तक रोटरी भवन, डिफेन्स कालोनी,नजीबाबाद रोड ,कोटद्वार मे आयोजित किया जायेगा ।
टूर्नामेन्ट मे स्कूल टीम चैपियनशिप, ओपन बाॅयज सिंगल्स कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र, ओपन गर्ल्स सिंगल्स कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राएं, ओपन पुरूष सिंगल्स, ओपन वेटेरन सिंगल्स 50 वर्ष से ऊपर के ग्रुप के टूर्नामेंट होंगे । मैच प्रतिदिन प्रातः साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होगे। प्रतियोगिता में नाम देने की अन्तिम तिथि 12 अक्टूबर रखी गई है। टूर्नामेन्ट के संयोजक वाई पी गिलरा, मुख्य समन्वयक गोपाल बंसल, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल डायरेक्टर यूथ सर्विस बनाये गये है। संयोजक वाईपी गिलरा ने बताया कि टेबिल टेनिस टूर्नामेन्ट करने का मुख्य उद्देश्य युवाओ व छात्रों में खेल के प्रति रूझान पैदा करना है तथा नगर में टेबल टेनिस खेल का प्रसार प्रचार हो । बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व संचालन ऋषि ऐरन ने किया ।


