posted on : सितम्बर 17, 2022 2:04 अपराह्न
श्रीनगर : कोतवाली श्रीनगर पर 12 सितम्बर 2022 को वादी स्थानीय निवासी थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि उनकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली श्रीनगर पर गुमशुदगी पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा गुमशुदा की तलाश कर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एव सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 15 सितम्बर 2022 को गुमशुदा को मुल्तानी मोहल्ला रानी बाग महिंद्रा पार्क नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक प्रदीप कुमार
- आरक्षी पुलिस संदीप चौहान


