सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नागरिक सुरक्षा के निदेशक आईपीएस केवल खुराना ने अधिकारियों कार्मिकों एवं वार्डन्स के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2022 2:04 अपराह्न
देहरादून : नागरिक सुरक्षा देहरादून अब शीघ्र ही अपने नये कलेवर में दिखाई पड़ेगा। नागरिक सुरक्षा विभाग के नये मुखिया निदेशक केवल खुराना आई.पी.एस. द्वारा विभाग का जिम्मा लेते ही नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों कार्मिकों एवं वार्डन्स के साथ बैठक कर समीक्षा की गयी। बैठक में नागरिक सुरक्षा से सम्बन्धित क्रियाकलापों का मासिक, त्रैमासिक छमाही वार्षिक कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये। आईपीएस केवल खुराना ने इन कार्ययोजनाओं की नियमित रूप से मोनिटरिंग करने के आदेश अधिकारियों को दिये गये। सभी को यह स्पष्ट किया गया कि कार्ययोजनाओं के अनुरूप कार्य न करने वाले लापरवाह एवं उदासीन कार्मिकों को सुधार का अवसर प्रदान किया जाये, सुधार न होने की दशा में कार्यवाही अमल में लायी जाये।
विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से चिकित्सा शिविर लगाया जाये, साथ ही प्राथमिक चिकित्सा, यातायात नियंत्रण / व्यवस्था, आग से बचाव एवं रोकथाम, आपदा नियंत्रण आदि के प्रशिक्षण कैम्प स्कूल व कालेज में आयोजित किये जाये आईपीएस केवल खुराना द्वारा पहल करते हुए यह भी कहा गया कि नागरिक सुरक्षा सदस्यों के पास उपलब्ध ऐसे संसाधन जिससे वह स्वैच्छिक रूप से समाज प्रशासन, पुलिस, अन्य आकस्मिकता के परिस्थितियों में योगदान करना चाहते हो, से सम्बन्धित डाटा फीड करते हुए एक सॉफ्टवेयर बनाया जायेगा जिसका मुख्य उद्देश्य अल्प सूचना पर आवश्यकतानुसार प्रयोग में लाया जा सके। नगर क्षेत्र देहरादून में विभिन्न स्थानों पर लगे नागरिक सुरक्षा सायरनों की मॉक ड्रिल और निरीक्षण के लिये डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल को निर्देशित भी किया गया।
नागरिक सुरक्षा देहरादून को और अधिक सक्रिय करने हेतु नगर क्षेत्र देहरादून के उत्तर प्रभाग के क्षेत्र (राजपुर, हाथी बडकला, सेवक आश्रम, करनपुर, ओल्ड डालनवाला, मोहिनी रोड, नेहरू कालोनी, सैयद मोहल्ला, चुक्खुवाला, डोमालवाला व कैनाल रोड) के अन्तर्गत 90 अवैतनिक वार्डन / स्वयं सेवकों तथा दक्षिण प्रभाग क्षेत्र के अन्तर्गत (धर्मपुर, रेसकोर्स, लक्खीबाग, कॉवली, धामावाला, मन्नूगंज, खुडबुडा, यमुना कालोनी, लोनिया मोहल्ला, देहराखास व कारगीरोड) क्षेत्र के अन्तर्गत 50 अवैतनिक वार्डन / स्वयं सेवकों की आवश्यकता के दृष्टिगत आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की गयी पूर्णतः अवैतनिक सदस्य के रूप में पूर्व से किसी संस्थान में कार्यरत निजी व्यवसाय जैसे डाक्टर एडवोकेट, आर्केटेक. सी.ए. ट्रेवल / टूर ऑपरेटर, उद्यमी, लैब टेक्नीशियन, कैटरिंग सर्विस, खिलाड़ी आदि को सदस्यता में प्राथमिकता दिये जाने की बात कही गयी। विशेष रूप से इनके पास अपना स्वयं का आधार एक्टिव स्मार्ट फोन, दो पहिया / चार पहिया वाहन, अपने कार्यक्षेत्र विशेष से संबन्धित आवश्यक उपकरण / संसाधन होने आवश्यक हैं।
आईपीएस केवल खुराना द्वारा यह नागरिक सुरक्षा के महत्व के बारे में यह भी कहा गया कि नागरिक सुरक्षा आपातकाल /आपदा/ आकस्मिकताओं के घटित होने पर तात्कालिक रूप से जानमाल की हानि को प्रभावी रोकथाम की अभिन्न इकाई है। इन कार्यों को करने वाले सदस्यों का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है जो प्रत्यक्ष रूप से समाज को समान रूप मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है। इससे सामाजिक ताना बाना में उत्तरोत्तर आत्म-विश्वास एवं किसी भी विषम परिस्थित का सामाना करने की क्षमता का विकास होता है। नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा स्थानीय प्रशासन पुलिस यातायात, सर्च एवं रेस्क्यू, रक्तदान, वृक्षारोपण महामारी आदि में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है। ऐसे में नागरिक सुरक्षा सदस्यो द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों को समाज में एक अपरिहार्य इकाई के रूप में जाना जाता है। इस प्रकार के कार्यों में संलिप्त रहते हुए सदस्यों को आत्मसंतुष्टी के साथ साथ आत्मविश्वास एवं मनोवल को बढ़ाने का कार्य करता है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून पर आयोजित उक्त बैठक में डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव एवं राजीव बलोनी, स्टॉफ अधिकारी डॉ. राहुल सचान, मुख्य वार्डन डॉ.  सतीश अग्रवाल, प्रभागीय वार्डन डॉ.  विश्वरमन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एसके साहू, आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.