posted on : सितम्बर 17, 2022 9:04 पूर्वाह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज मनाया गया l “ओजोन दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. एस पी मधवाल द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया l उनके द्वारा बताया गया की World Ozone Day हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है l इसका मकसद लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है l इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1964 को की थी. इस दिन लोगों को कई तरह के कार्यक्रम के द्वारा समझाया जाता है कि इस दिन का क्या महत्व है. हर साल ओजोन डे पर लोगों को क्लोरोफ्लोरोकार्बन, प्लास्टिक और सभी हानिकारक पदार्थों के इस्तेमाल को कम कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है. इस अवसर पर महाविधालय के B.Ed विभाग मे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया , मंच का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश ध्यानी के द्वारा किया गया l
बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.. आर.के. सिंह द्वारा बताया गया की वर्ष 2022 की ओजोन दिवस की थीम “Global Cooperation Protecting life on Earth” (पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग) है l डॉ. सिंह ने ओजोन दिवस के इतिहास के बारे मे बताते हुए कहा कि 19 दिसंबर 1964 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ओजोन परत के संरक्षण के लिए 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओजन दिवस मनाने की घोषणा की l यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र और 45 अन्य देशों ने ओजोन परत को खत्म करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर 16 सितंबर 1987 को हस्ताक्षर किए थे l इसके बाद पहली बार 16 सितबर 1995 को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया और इसके बाद से हर साल ये दिन मनाया l
विज्ञान संकाय के “जंतु विभाग”के द्वारा ओजोन दिवस के अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया l अंत में कार्यक्रम का समापन “ओजोन परत संरक्षण” सुरक्षा के संकल्प के साथ हुआl इस अवसर पर डॉ. कमल कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. शिप्रा, डॉ. पवनीका चंदोला, डॉ. संजय मदान, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. वीके सैनी, डॉ. अजय रावत, डॉ. अभिषेक कुकरेती, डॉ. प्रीति रावत, डॉ. श्रद्धा भारती, डॉ. भगवती प्रसाद पंत, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. रेखा यादव, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. शेफाली, डॉ. प्रदीप कुमार, अंजली, संतोष आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।


