posted on : सितम्बर 16, 2022 9:38 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशके मंत्रिगणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियोंने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आये प्रदेश के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें भी सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने सभी काआभार व्यक्त करते हुए सभी से प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।


