शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल लाई रंग, जन आरोग्य अभियान’ में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे लोग

लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को गांव-गांव पहुंचे रहे सीएचओ, प्रदेशभर में आगामी 6 अक्टूबर तक चलेगा स्वास्थ्य अभियान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2022 6:09 अपराह्न
देहरादून : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल रंग लाई है। राज्य स्तरीय ‘जन आरोग्य अभियान’ के तहत प्रदेश में अबतक 50 हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण (एनसीडी स्क्रीनिंग) किया गया है। इसके अलावा 30 हजार लोगों का नेत्र परीक्षण, 23 हजार लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। आरोग्य अभियान के दौरान 32 हजार लोगों की काउंसिलिंग कर उन्हें तम्बाकू मुक्त अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एक माह तक संचालित होने वाले जन आरोग्य अभियान में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘जन आरोग्य अभियान’ आम लोगों के लिये वरदान साबित हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से विगत 7 सितम्बर को राज्य स्तरीय ‘जन अरोग्य अभियान’ शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत अबतक 50 हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है, जोकि अल्पावधि में इस अभियान के सफल होने का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि जन आरोग्य अभियान में अभी तक 35 हजार लोगों की डायबिटीज स्क्रीनिंग, 37 हजार लोगों के हाइपर टेंशन (उच्च रक्तचाप) स्क्रीनिंग, 30 हजार लोगों का नेत्र परीक्षण, 23 हजार लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 35 हजार लोगों के ओरल कैंसर स्क्रीनिंग एवं 19 हजार महिलाओं के स्तर कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है। इसके अलावा 32 हजार लोगों की काउंसिलिंग कर उन्हें तम्बाकू मुक्त अभियान के प्रति जागरूक किया गया है। अभियान के दौरान अबतक 1543 लोगों का आष्युमान भारत डिजिटल आईडी कार्ड जबकि 12 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर तैनात 940 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने आस-पास के गांवों में जाकर स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जहां पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा, साथ ही उन्हें तम्बाकू मुक्त एवं नेत्रदान अभियान के प्रति भी जागरूक किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठा सके इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये हैं। उन्होंने बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आगामी 17 सितम्बर को प्रदेशभर में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड अभियान’ का शुभारम्भ किया जायेगा। जिनका मकसद सूबे में ब्ल्ड की कमी को दूर करना एवं जनसहभागिता से उत्तराखंड को टीबी रोग से मुक्त करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जन आरोग्य अभियान के जरिये आम आदमी अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.