posted on : सितम्बर 15, 2022 9:24 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): होटल ढाबों में शराब के अवैध प्रचलन व अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के देखरेख में आज की सांय को कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, दिनेश कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल-ढाबों पर चैकिंग अभियान चलाकर चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बंदरकोट में ढाबे पर अवैध रूप से शराब परोसने पर 01 ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी होटल-ढाबा संचालको को मौसम विभाग द्वारा 15-17 सितम्बर तक उत्तराखंड में जारी बारिश के रेड अलर्ट के दृष्टिगत सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ओर सचेत करने हेतु बताया गया। उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों, मनचलों, नशेड़ियों व उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


