posted on : सितम्बर 15, 2022 8:10 अपराह्न
कोटद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय काली राजपूत संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। भाबर क्षेत्र के उमरावपुर में आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में संपन्न चुनावों में ठाकुर विजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों में निर्मल स्वरूप गायत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुंदर सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष, उदय सिंह नेगी को महासचिव, सतपाल कश्यप को सचिव और खेम सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि रामेश्वरी नेगी, रजनी अग्रवाल, अमर कश्यप, हेतराम कश्यप और चक्रपाणी भाटी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। समिति के सभी चुने गए प्रतिनिधियों ने समिति के उत्थान की बात कही ।


