चमोली : नंदानगर (घाट) में पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम की ओर से लांखी गांव निवासी जीतेंद्र लाल पुत्र चंद्री लाल के पास 25 लीटर शराब बरामद की गई। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। चैकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजलवांण ने कहा कि नशे के विरुद्ध लगातार क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नशे की रोकथाम हेतु मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों की गिरफ्तारी करने एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के आदेश के अनुपालन में कोतवाली चमोली में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम हेतु गठित टीम द्वारा 13 सितम्बर 2022 को नंदा नगर घाट में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जितेंद्र लाल पुत्र- चंद्री लाल निवासी- ग्राम लॉखी, कोतवाली चमोली, उम्र- 24 वर्ष को चौकी नंदा नगर घाट क्षेत्र से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया,जिसके विरुद्ध कोतवाली चमोली पर मुकदमा अपराध संख्या 37/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामद माल
- 25 लीटर अवैध कच्ची शराब
नाम पता अभियुक्त
- जितेंद्र लाल पुत्र चंद्री लाल निवासी ग्राम लाखी कोतवाली चमोली उम्र 24 वर्ष।
पुलिस टीम
- उ. नि. लक्ष्मी प्रसाद बिजलवान प्रभारी चौकी नंदा नगर घाट कोतवाली चमोली।
- आरक्षी 221 शिव सिंह चौकी नंदा नगर घाट कोतवाली चमोली।


