posted on : सितम्बर 14, 2022 4:41 अपराह्न
कोटद्वार । ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा, भोले जी महाराज एवं माता मंगला के सहयोग से विकासखण्ड के 22 विद्यालयों के 477 विद्यार्थियों को 2552 अध्ययन सामग्री वितरण का कार्य किया गया। कार्यक्रम मे राणा ने कहा कि मैं शुरू से ही शिक्षा के प्राति जागरूक रहा हूं मैंने गत वर्ष 1500 बच्चों को गोद लिया था। आज भी श्रद्धेय माता मंगला एवं भोले जी महाराज के सहयोग से विकासखण्ड में छात्र छात्राओं को 18000 अध्ययन सामग्री का वितरण किया जायेगा। सिंराई जमेली केन्द्र के जू0हा0स्कूल बसिज्ञाना में 175 छात्र छात्राओं को 897 अध्ययन सामग्री वितरित की गई ।
प्रधानाचार्य राइका द्वारीखाल रमाकान्त डबराल ने प्रमुख महेंद्र राणा का आभार व्यक्त किया कि प्रमुख ने इस विकासखण्ड के शिक्षको को पूर्व में भी सम्मानित किया है एवं छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरण की जा रही है,ये विकासखण्ड के लिए एक मिसाल है। आज तक किसी भी जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति कोई ध्यान नही दिया है। बुधवार को संकुल राजखिल, सिंराई, जमेली,के छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई।


