posted on : सितम्बर 14, 2022 4:19 अपराह्न
कोटद्वार । नगर आयुक्त के आधा घंटे विलम्ब से पहुंचने पर पार्षदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया जिस कारण अंत में बोर्ड बैठक को निरस्त ही करना पड़ा । बताते चलें नगर निगम की बोर्ड बैठक 14 सितम्बर को नगर निगम के प्रेक्षागृह में आहूत की गई थी । सभी पार्षद व मेयर समय पर पहुंच गए थे किंतु किसी कारण वश नगर आयुक्त को पहुंचने में आधा घंटा विलम्ब हो गया । जिस कारण सभी पार्षदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया । इसके बाद लगभग सभी पार्षद नगर निगम के मीटिंग हॉल में पहुंचे जिन्हें मनाने के लिए नगर आयुक्त ने मीटिंग की लेकिन मीटिंग का कोई रिजल्ट ना आने पर बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी । इसके बावजूद पार्षद लोग 12 बजे से 3 बजे तक मीटिंग हॉल में बैठे रहे । जिसके बाद 3 बजे खाने की गाड़ी आई तो पता चला पार्षदगणों के लिए दावत पानी की व्यवस्था की गई है । वहीं इस पूरे प्रकरण पर वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रवेंद्र रावत ने विरोध जताया है । उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता ने हमें चुना है । हमें जनता के हित के लिए कार्य करना है नाकि अपने हित के लिए ।


