posted on : सितम्बर 9, 2022 6:15 अपराह्न
श्रीनगर : जनपद की श्रीनगर पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार । 18 अगस्त 2022 को वादिनी मीना, निवासी ग्राम व पोस्ट डूंगरीपंथ, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि दिनांक 17 अगस्त 2022 को अरशद पुत्र भूरा, निवासी बहादराबाद, हरिद्वार ने उनके घर से जेवर और नगदी रू0 10,000/- चोरी की है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0 61/22, धारा 379 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित /शीघ्र अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना संकलन के आधार पर 08 सितम्बर 2022 को अभियुक्त अरशद को चोरी किया गये रू0 2,000/- के साथ भक्तियाणा श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता
- अरशद पुत्र भूरा अहमद निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद जनपद हरिद्वार (उम्र-29 वर्ष)
पुलिस टीम
- उ0नि0 रणवीर चंद्र रमोला प्रभारी चौकी बाजार
- मुख्य आरक्षी 56 ना0पु0 हरेन्द्र सिंह गुसाईं
- आरक्षी 272 ना0पु0 शम्भू प्रसाद


