शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IIT रुड़की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुधीर के जैन को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2022 5:51 अपराह्न

रुड़की : उत्सव के 175 वें वर्ष के बीच, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने प्रोफेसर सुधीर के जैन जो यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की (अब आईआईटी रुड़की) के पूर्व छात्र हैं, को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार (DAA)-2018 के साथ सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें अकादमिक क्षेत्र में उनके नेतृत्व के साथ उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए दिया गया है। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी ने 10 अगस्त, 2022 को सीनेट हॉल में प्रोफेसर जैन को पुरस्कार प्रदान किया। इस समारोह में संस्थान के संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों की उपस्थिति थी। प्रोफेसर जैन 12 साल से अधिक समय तक आईआईटी गांधीनगर के निदेशक रहे। वह वर्तमान में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति हैं। प्रोफेसर जैन को 2020 में पद्म श्री और 2022 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार (DAA) से सम्मानित किया जा चुका है।

आईआईटी गांधीनगर के पहले निदेशक के रूप में, प्रोफेसर जैन ने पाठ्यक्रम विकास, छात्र सम्बन्धी मामलों, संकाय भर्ती और संकाय प्रबंधन में कई विचारों के साथ प्रयोग किया। उनके नेतृत्व में, संस्थान ने संकाय और छात्रों के बीच उत्कृष्टता को विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल की। अपने अभिनव दृष्टिकोण और ऊर्जावान नेतृत्व के साथ, आईआईटी गांधीनगर ने आईआईटी (IIT) प्रणाली में एक अलग पहचान बनाई है। उनके काम का भारत में भूकंप इंजीनियरिंग अभ्यास और शिक्षा पर भी जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। उन्होंने भारत में कई महत्वपूर्ण भूकंपीय कोड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भूकंप इंजीनियरिंग में कई पेशेवर इंजीनियरों और कॉलेज शिक्षकों के प्रशिक्षण में योगदान दिया।

विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार रुड़की विश्वविद्यालय (यूओआर) या आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्रों को अकादमिक या अनुसंधान उत्कृष्टता, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी नवाचार में उत्कृष्टता, सरकारी, सार्वजनिक या निजी क्षेत्र के नेतृत्व में उत्कृष्टता, उद्यमशीलता की उत्कृष्टता या समाज की सेवा में उत्कृष्टता में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर अजीत के. चतुर्वेदी ने कहा, “प्रोफेसर जैन ने आईआईटी गांधीनगर के शिक्षकों और छात्रों के बीच उत्कृष्टता की भावना पैदा करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। अब बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) उनके समृद्ध अनुभव का लाभ उठा रहा है। मुझे विश्वास है कि उनका नेतृत्व बीएचयू को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर सुधीर के. जैन ने कहा, “मैं आईआईटी रुड़की का आभारी हूं, जिसने मेरे जीवन को आकार दिया है। आईआईटी रुड़की ने जिस रास्ते पर मुझे आगे बढ़ाया है, उसके परिणामस्वरूप मैं जो कुछ भी हासिल कर सकता हूं, यह पुरस्कार उसकी एक पहचान है। मैं रुड़की में अपने समय को संजोता हूं, जिसने मुझे न केवल शिक्षा के व्यापक अर्थों में एक शिक्षा दी है, बल्कि मुझे कुछ असाधारण सलाहकार और मित्र भी दिए हैं।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.