posted on : अगस्त 5, 2022 5:21 अपराह्न
कोटद्वार । स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर इस बार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक आशा नौटियाल शुक्रवार को कोटद्वार पहुंची । उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली । उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को जुट जाएं । कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को सभी समझ रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सभी का कर्तव्य है कि हम देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले ज्ञात-अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील भी की है।



