शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2022 4:15 अपराह्न

टिहरी : विधान सभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज विगत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भाग सं. 27 मार्डन बूथ लोनिवि चम्बा, स्नाकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के बूथ एवं इण्टर कालेज टीएचडीसी बीपुरम के बूथ सं. 87 एवं 88 का निरीक्षण कर कम मतदान प्रतिशत के कारणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) गतिविधियां आयोजित कर जन-जागरूकता लाने एवं कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये, ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गहरवार द्वारा मार्डन बूथ लोनिवि चम्बा में निर्वाचक नामावली सूची का अवलोकन एवं बूथ का निरीक्षण करते हुए मतदान प्रतिशत कम होने के कारणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया की स्वीप गतिविधियां आयोजित कर कमियांे को दूर कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही पोलिंग बूथ कक्ष में मतदाताओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए दूसरा दरवाजा खोलने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं दूरस्थ रखने के निर्देश दिये गये। स्नाकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के बूथ में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि बूथ में मतदान करने वाले आईटीआई, पुलिस और पोस्टऑफिस कॉलोनी के मतदाताओं का अलग-अलग डाटा दो दिन के अन्दर तैयार कर उपलब्ध करायें। तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि दिव्यांग एवं बुर्जुग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था हेतु चैक कर बतायें। इण्टर कालेज टीएचडीसी बीपुरम के बूथ सं. 87 एवं 88 का निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ सं. 87 को चेंज करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह जरूर इंश्योर कर लें कि जो मतदाता जिस बूथ में नाम दर्ज करा रहे हैं, वह वहां मतदान करने जरूर आयें।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गहरवार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए वर्ष में 04 अर्हता तिथियां यथा 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर निर्धारित की गयी, निर्वाचक नामावली प्रमाणीकरण के लिए आधार नम्बर प्रस्तुत किये जाने हेतु नया फार्म 6ख जारी किया गया है तथा प्रारूप 6, 7 एवं 8 को भी संशोधित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अर्ह नागरिक जो 01 अक्टूबर, 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे है, वह निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए संशोधित प्रारूप-6 पर नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे अर्ह नागरिक जो दिनांक 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे हो वह नियमानुसार संशोधित प्रारूप-6 पर दिनांक 09 नवम्बर, 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संशोधित प्रारूप 6, 7, 8 एवं 6ख सभी निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय सहित विभागीय वेबसाईट www.ceo.uk.gov पर 01 अगस्त 2022 से निःशुल्क उपलब्ध है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु किसी भी कार्य दिवस एवं कार्यालय समय पर सम्पर्क कर सकते हैं। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने, किसी नाम को हटाये जाने या नामावली में किसी प्रकार के संशोधन अथवा निर्वाचक नामावली में आधार प्रामणीकरण आदि के लिए विभागीय वेबसाईट www.nvsp.in, www.vortportal, eci.gov.in  अथवा vorterhelpline app में ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह, अधि.अभि. लोनिवि चम्बा पी.एस. नेगी, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह-2026 – डॉ. धन सिंह रावत
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.