उत्तरकाशी (कीत्तिनिधि सजवाण): यातायात पुलिस उत्तरकाशी के द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डुंडा में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ के द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियम, गोल्डन आवर, गुड सेम रिटर्न, उत्तराखंड पुलिस एप, डीजी लॉकर, एम परिवहन, आदि के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों के पालन करने और करवाने के लिए जागरूक किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डुंडा में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया गया । इनके द्वारा समय पर समय पर यातायात के लिए उपयोग किया जाएगा। और बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक के लिए मुख्यालय से आवंटित ट्रैफिक अवेयरनेस पर बनी कार्टून की बुक वितरित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका आदि मौजूद रहे।


