कोटद्वार : कोटद्वार से प्रसिद्ध समाजसेवी मुन्ना लाल मिश्रा को भारत तिब्बत सहयोग मंच ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद पौड़ी गढ़वाल का प्रभारी नियुक्त किया है. आपको बताते चलें किराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे है समाजसेवी मुन्ना लाल मिश्रा. आरएसएस के करीबी होने के साथ वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर तक के विभिन्न पदों पर रहे हैं. इसके साथ ही हिन्दू जागरण मंच में विभिन्न दायित्वों को बखूबी निभाया एवं जिला सहकारी बैंक कोटद्वार गढ़वाल में भी डायरेक्टर के पद पर आसीन रहे.
मुन्ना लाल मिश्रा के भारत तिब्बत सहयोग मंच में जिला प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आ रहा हैं. कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुन्ना लाल मिश्रा एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और जमीनी नेता हैं. जिनके जिला प्रभारी बनने से भारत तिब्बत सहयोग मंच और अधिक मजबूती से कार्य करेगा. भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला प्रभारी एवं समाजसेवी मुन्ना लाल मिश्रा ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है वह उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे.


