posted on : अगस्त 3, 2022 5:01 अपराह्न
पौड़ी : बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम करने, भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करने, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करने व उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिनांक 02 अगस्त 2022 से उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति अभियान” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार, नोडल अधिकारी /पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के दिशा निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट/ऑपरेशन मुक्ति हेतु गठित टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में जाकर स्कूली छात्र छात्राओं को भिक्षा नही शिक्षा दें के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पम्प्लेट चस्पा किये गये तथा आम जनमानस को जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गये।
पुलिस टीम
- प्रभारी एएचटीयू महिला उपनिरीक्षक सुमनलता
- उनि0 वि0(श्रे0) कृपाल सिंह
- का0नापु0 आशीष बिष्ट
- का0 चालक सज्जन सिंह
- म0 का0 विद्या मेहता
- म0 का0 कोमल
- विमल ध्यानी सीडब्ल्यूसी मेंबर


