posted on : अगस्त 1, 2022 4:51 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय महाविद्यालय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के अध्ययन केंद्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो चुकी है । केंद्र की केंद्राध्यक्ष एवम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 जानकी पंवार ने बताया कि इस केंद्र में परीक्षाएं दिनांक 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 9 सितंबर तक संपादित की जाएंगी ।
उन्होने कहा कि परीक्षा केंद्र में उपस्थिति के समय प्रत्येक परीक्षार्थी के पास प्रवेश पत्र के अतिरिक्त आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र होना आवश्यक है, उक्त के बिना छात्र-छात्रा को परीक्षा में सम्मिलित करना संभव नहीं होगा। केंद्र के समन्वयक डॉ0 प्रवीन जोशी ने बताया कि तीन पालियों में संपादित की जा रही इन परीक्षाओं में कुल 1154 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं । जिसमें प्रथम पाली प्रातः 9 से 11 में तृतीय वर्ष की परीक्षाएं, द्वितीय पाली 12 से 2 में द्वितीय वर्ष तथा तृतीय पाली शायं 3 से 5 में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं संपादित होंगी। परीक्षाओं को नकल विहीन संपादित करने के लिए परीक्षा केंद्र में संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
परीक्षा के प्रथम दिन प्राचार्य ने उड़नदस्ता के समस्त सदस्यों के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केन्द्र की सहसमन्वयक डॉ शोभा रावत, डॉ ऋचा जैन, डॉ हितेंद्र कुमार, डॉ राकेश चौहान, संदीप किमोठी, डॉ प्रियम अग्रवाल, रश्मि बहुखंडी, उमेश एवं संदीप आदि उपस्थित थे।


