शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत ने श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश करने पर उनका माल्यार्पण कर किया स्वागत व अभिनन्दन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2021 6:38 अपराह्न

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में बने छावनी में रमता पंचों के नगर प्रवेश करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया। मेलाधिकारी दीपक रावत एवं अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने रमता पंचों के नगर प्रवेश शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेन्द्र गिरि, श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव और मनसा देवी मन्दिर ट्स्ट के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी सहित अन्य सन्तों का कॉलेज गेट पर माला पहनाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक तरह से आज मेले की शुरूआत हो गयी है और ऐसा एहसास भी साफ-साफ दिख रहा है, विश्वास करते हैं, बहुत ही सुन्दर, सुरक्षित, भव्य, दिव्य महाकुम्भ का मेला हरिद्वार में देखने को मिलेगा। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि कुम्भ मेला प्रशासन दिव्य एवं भव्य महाकुम्भ के आयोजन को पूरी तरह से तैयार है। साधु-सन्तों के आशीर्वाद से महाकुम्भ का आयोजन पूर्ण रूप से सफल एवं सुरक्षित होगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेन्द्र गिरि ने इस अवसर पर कहा कि आज पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी का नगर प्रवेश हुआ है। नगर प्रवेश का मतलब यह है कि जो हमारे साधु-सन्त एवं महात्मा पूरे भारतवर्ष में सनातन धर्म का प्रचार करते रहते हैं, जब कुम्भ आता है, तो ये इकट्ठा होकर नगर प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे आखाड़े का आज से महाकुम्भ मेले का शुभारम्भ हो गया है तथा तीन मार्च को यहां से हम लोग विधिवत पेशवाई शोभा यात्रा के माध्यम से पंचायती आखाड़ा श्रीनिरंजनी मेला छावनी में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी परम्परा है कि जब नगर प्रवेश होता है, तो मेलाधिकारी आदि उपस्थित होकर सन्त-महात्माओं का स्वागत कर परम्पराओं का निर्वहन करते हैं। हमारा सभी को आशीर्वाद।

श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव व मंसादेवी मन्दिर ट्स्ट के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी ने कहा कि आज अखाड़े के रमता पंच शोभा यात्रा के रूप में अखाड़ा परिसर से तुलसी चैक देवपुरा होते हुये एसएमजेएन कॉलेज में बने छावनी में पहुंचे हैं, वे यहां महाकुम्भ की शोभा को बढ़ायेंगे। इस अवसर पर श्रीमहन्त मनीष भारती, श्रीमहन्त राधेगिरि, श्रीमहन्त धर्मराज भारती, महन्त राम रत्न गिरि, महन्त रविपुरी, कारोबारी बलवीर पुरी, अनिल शर्मा सहित श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.