उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि): उत्तराखंड मनरेगा कर्मचारी संगठन के बैनर तले मनरेगा कर्मचारी संगठन की दो दिवसीय डिजिटल हड़ताल का आह्वान किया गया है. विभिन्न मांगों को लेकर विकासखंड डुंडा के ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरमणी नौटियाल ने कहा कि सरकार ने अब तक हम लोगों के बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया है हम लोगों को 13-14 वर्ष मनरेगा में कार्यरत हो गया है और सरकार ने हमारे बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया है । सरकार से एक ही मांग है की हमें पंचायत राज विभाग में या ग्राम विकास विभाग में समायोजन किया जाए । उन्होंने कहा कि अगर सरकार को यह भी कठिन लग रहा है तो हिमाचल प्रदेश में जो ग्रेड पे मिल रहा है। उस आधार पर हमारा समायोजन करें। सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो ठीक है नहीं तोआगे हमारी बड़ी रणनीति तैयारी है। दो दिवसीय डिजिटल हड़ताल के तहत पूरे प्रदेश में कोई भी एमआईएस नहीं की जाएगी और सरकार को पता चल जाएगा कि मनरेगा कर्मचारी क्या काम करते हैं। प्रदर्शन में शामिल दिलराम कोहली, चैन सिंह राणा ,संजय भट्ट, रघुवीर सिंह राणा, हिमांशु नौटियाल थे।



