posted on : जुलाई 31, 2022 4:06 अपराह्न
कोटद्वार। कोर इंस्टीट्यूटस ऑफ हायर एजुकेशन्स, रूड़की ने रविवार को कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया । इस आयोजन का उद्देश्य एक शिक्षक की समाज के प्रति उसकी भूमिका की सराहना एवं शिक्षकों को समाज में उचित सम्मान करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी रूड़की के कुलसचिव डॉ. मनीष कुमार ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना से किया गया ।
समारोह में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी रूडकी के संकाय सदस्य तोषित हर्षवाल ने किया । तोषित ने यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी रूड़की के स्कूल ऑफ डिजाईन के विभिन्न कोर्सेज के विषय में एक व्याख्यान भी प्रस्तुत किया । स्कूल ऑफ डिजाइन के विभागाध्यक्ष रितेश मोहन ने यूईटीआर में उपलब्ध कोर्सेज के विषय में विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी रूडकी के कुलसचिव डॉ मनीष कुमार ने एक शिक्षक की भूमिका, उसकी समाज के प्रति उसकी निष्ठा और कर्तव्यों के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होने अपने वक्तव्य में शिक्षा एवं शिक्षकों को समाज में उचित सम्मान दिये जाने की बात कही ।कहा कि हर एक छात्र को अपने शिक्षक का सम्मान करना चाहिए । समारोह में कोटद्वार शहर के लगभग 100 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टों प्रदान किये गये। इस मौके पर यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी रूडकी के सदस्यों डॉ. आलोक प्रसाद, रितेश मोहन, सोहन लाल, मनोज धीमान, तोशित हर्षवाल, नवनीत विवेक, शान्तनु आर्या, मनीष ध्यानी एवं ललित प्रसाद उपस्थित थे। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी रूड़की भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।


