posted on : जुलाई 29, 2022 8:03 अपराह्न
रूडकी : शिक्षा विभाग उत्तराखंड के उप निदेशक आकाश सारस्वत ने शुक्रवार को रूडकी ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ विद्यालयों के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही मिड डे मील और अन्य व्यवस्था को सुधारने, अधिगम क्षतिपूर्ति पर गंभीरता से कार्य करने के भी उन्होने निर्देश दिए। समग्र शिक्षा के उपनिदेशक आकाश सारस्वत सबसे पहले आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती इंटर कॉलेज की प्रार्थना सभा में पहुंचें! उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उन्हें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर स्वस्थ व मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने को कहा। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्कूल केल्हणपुर, पीरानकलियर प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनौरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडपुर में व्यवस्था देखी, सकुशल व्यव्यस्था पर उन्होने संतोष जताया। उन्होने विद्यालयों के निर्माण कार्यों, किचन गार्डन, मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापकों व शिक्षको को विद्यालयी शैक्षिक वातावरण को सुधारने का भरसक प्रयास करने का आह्वान किया तथा किचन गार्डन , फुलवारी, व सौंदर्यीकरण पर भी बल दिया! निरिक्षण के दौरान जेई अनिल चौधरी भी साथ थे!


