मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2026 3:34 अपराह्न

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने तहसील धनौल्टी अंतर्गत निर्माणाधीन धनौल्टी वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, तहसीलदार धनौल्टी तथा लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ द्वारा अवगत कराया गया कि पार्किंग का निर्माण श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रुर्बन मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है। परियोजना की स्वीकृत लागत 405 लाख रुपये तथा अनुबंधित लागत 376.03 लाख रुपये है। पार्किंग की कुल क्षमता 65 वाहनों की है।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि फरवरी 2026 में आयोजित तहसील दिवस के दौरान स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पार्किंग निर्माण कार्य में हो रही देरी के संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके क्रम में कार्यों की प्रगति का पुनः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पार्किंग संख्या-02 का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पार्किंग संख्या-01 में भूतल का कार्य पूर्ण होने के साथ प्रथम तल हेतु रैंप एवं रेलिंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अवगत कराया कि समीप स्थित ईको पार्क में पर्यटकों की अधिक आवाजाही के कारण पार्किंग सुविधा के अभाव में अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चि करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुबंधित ठेकेदार द्वारा पहले ही कार्य पूर्ण करने में विलंब किया गया है। यदि निर्धारित अवधि एक माह में कार्य पूर्ण नहीं होता है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि धनौल्टी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम बनेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईपीएल 2027 से पहले बड़ा धमाका : ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • मानसून से पहले धामी सरकार की बड़ी तैयारी, पर्वतीय क्षेत्रों में एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने सुरकंडा देवी मंदिर पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • टिहरी के छोटे से हिमालयी गाँव से रमेश भद्री का ब्रह्मांड तक का सफर; विज्ञान, नवाचार और स्वरोजगार से रिवर्स माइग्रेशन को मिल रही नई दिशा
  • UPSC में 538 पदों पर भर्ती, प्रोफेसर, वैज्ञानिक और मेडिकल विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर
  • काल बनी भीषण आग : अलीगंज कोचिंग सेंटर में 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री पहुंचे मौके पर, SIT गठित
  • कंडोलिया इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों को समर्पित, MLA और DM ने बैडमिंटन खेलकर किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड : खाई में गिरी स्कॉर्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.