शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में डी.सी.सी. / डी.एल.आर.सी. की बैठक सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2021 5:53 अपराह्न

पौड़ी : मंगलवार को विकास भवन सभागार पौड़ी में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में डी.सी.सी. / डी.एल.आर.सी. की बैठक हुई। बैठक में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी ऋण योजनाओं के अन्तर्गत बैंक शाखाओं को प्रेषित आवेदनों की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सीडी रैशियों को लेकर कम प्रगति वाले बैंक के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी डीएलआरसी की बैठक में अपर जिलाधिकारी को भी बुलाना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत कार्य प्रगति की जानकारी ली, जिस पर महाप्रबन्धक उद्योग विभाग तथा एलडीएम पौड़ी ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष में प्राप्त भौतिक लक्ष्य 98 के सापेक्ष 128 निस्तारित किये गये। समीक्षा के दौरान एनआरएलएम के संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वार्षिक लक्ष्य 1100 के सापेक्ष 1050 आवेदन स्वीकृत किये गये। वहीं एनयूएलएम(राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्राप्त वार्षिक लक्ष्य 109 के सापेक्ष 113 आवेदन बैंकों को प्रेषित किये गये, जिनमें से 61 का निस्तारण किया गया। जबकि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त भौतिक लक्ष्य 531 के सापेक्ष 332 का निस्तारण किया गया है, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। एससीपी की समीक्षा में जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं एलडीएम ने अवगत कराया कि लक्ष्य 11 के सापेक्ष 48 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में गैर वाहन मद में कम प्रगति पर संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स को कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि आपस बेहतर सांमजस्य स्थापित करते हुए प्राप्त लक्ष्य से अधिक प्रगति करना सुनिश्चित करें। वहीं होमस्टे योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बैंकर्स को शासन द्वारा नये शासनादेश की पत्रावली प्रेषित करना सुनिश्चित करें, जिससे लाभार्थियों को भूमि संबंधी मामलों में सुगमता मिल सके। अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्य 250 के सापेक्ष 306 आवेदन स्वीकृत तथा 210 को ऋण वितरण किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु सरकार की महत्वपूर्ण योजना में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही जीएम डीआईसी को मुख्य विकास अधिकारी, एलडीएम एवं संबंधित बैंकर्स के साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये।

केसीसी(किसान क्रेडिट कार्ड) की समीक्षा के दौरान संबंधित बैंकर्स को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। सीडी रैशियों के अन्तर्गत एक्सेस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सीबीआई, एसबीआई एवं पीएनबी व कैनरा बैंकों की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, एपीडी संजीव कुमार राय, एलडीएम अनिल कटारिया, महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र कोटद्वार मृत्युजंय सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.एस. नेगी, मुख्य प्रबन्धक सुशांत गोयल, महाप्रबन्धक डॉ. मनोज कुमार, ईओ नगरपालिका प्रदीप बिष्ट, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूजीबी के.सी. बिष्ट, बैंक मैनजर यूको श्वेता रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स ऑफिसर उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.