posted on : जुलाई 29, 2022 5:25 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार शहर में होने वाली 19 अगस्त से 31 अगस्त तक अग्नीपथ योजना के तहत अग्नि वीरों की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें आ रहे अभ्यर्थियों के लिए भाजयुमो प्रत्येक वर्ष की तरह निशुल्क खाने व रहने की व्यवस्था करेगा । भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल ने बताया कि भर्ती रैली में मोर्चा अग्निवीर सेना भर्ती में आ रहे गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए निशुल्क आवास व भोजन की व्यवस्था करेगा । बताया कि विगत 4 वर्षो के भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूड़ी की प्रेरणा से इस वर्ष भी भारतीय जनता युवा मोर्चा पौडी कोटद्वार में आयोजित होने वाली अग्निपथ सेना भर्ती मेला में 19 अगस्त से 31अगस्त तक निःशुल्क आवास व भोजन की व्यवस्था करेगा । रहने की व्यवस्था आर्मी ग्राउंड के निकट सरस्वती शिशु मंदिर में की जायेगी ।


