कोटद्वार । थाना कोतवाली पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किये जाने के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग देखरेख शान्ति कानून व्यवस्था के दौरान एक व्यक्ति राजेंद्र कुमार पुत्र स्व. जानकी प्रसाद निवासी घमण्डपुर, निम्बूचौड, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल को 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ झंडीचौड टैम्पू स्टैंड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।



