मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर में शीघ्र होगा एलिवेटेड रोड़ का निर्माण – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक में एनएचएआई अधिकारियों को दिये निर्देश,  कहा विधानसभा क्षेत्र में जल्द पूरा करें सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य

शेयर करें !
posted on : जुलाई 28, 2022 7:57 अपराह्न
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुप्रतिक्षित मैरीन ड्राइव एलिवेटेड बाई पास रोड़ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। श्रीनगर से बुआखाल-पाबौं-पैठाणी होते हुये बैजरों मोटर मार्ग एवं बुआखाल से सतपुली-बैजरों मोटर मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने श्रीनगर में स्वीकृत 10.2 किलोमीटर मैरीन ड्राइव एलिवेटेड बाई पास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस रोड़ के निर्माण से एनआईटी एवं एसएसबी सहित श्रीनगर के नदी से लगे क्षेत्र वासियों को आवाजाही के लिये सुगमता होगी साथ ही चार धाम यात्री भी बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। इसी प्रकार श्रीनगर-पौड़ी-बुआखाल-सतपुली-बैजरों मोटर मार्ग के चौड़ीकरण से चारधाम यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहत्तर यातायात की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुआखाल-पाबौं मोटर मार्ग को वन क्षेत्र से हटाकर भट्टीगांव-ग्वाडीगाड़-सरणा होते हुये चोपडियों तक नया निर्माण किया जायेगा। जबकि बुआखाल-पाबौं-पैठाणी होते हुये बैजरों तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। बैठक में मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखंड प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता एनएच लोनिवि श्रीनगर भृगुनाथ द्विवेदी, मनोज रावत, रवि शंकर यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईपीएल 2027 से पहले बड़ा धमाका : ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • मानसून से पहले धामी सरकार की बड़ी तैयारी, पर्वतीय क्षेत्रों में एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने सुरकंडा देवी मंदिर पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • टिहरी के छोटे से हिमालयी गाँव से रमेश भद्री का ब्रह्मांड तक का सफर; विज्ञान, नवाचार और स्वरोजगार से रिवर्स माइग्रेशन को मिल रही नई दिशा
  • UPSC में 538 पदों पर भर्ती, प्रोफेसर, वैज्ञानिक और मेडिकल विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर
  • काल बनी भीषण आग : अलीगंज कोचिंग सेंटर में 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री पहुंचे मौके पर, SIT गठित
  • कंडोलिया इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों को समर्पित, MLA और DM ने बैडमिंटन खेलकर किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड : खाई में गिरी स्कॉर्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.